फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   बारात में कहासुनी के बाद दो पक्षों में मारपीट, एक घायल

बारात में कहासुनी के बाद दो पक्षों में मारपीट, एक घायल

Mon, 19 Jun 2017 12:24 AM IST
Updated Mon, 19 Jun 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
बारात में कहासुनी के बाद दो पक्षों में मारपीट, एक घायल
बारात में कहासुनी के बाद दो पक्षों में मारपीट, एक घायल
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। मकबरा गांव में गई बारात में बच्चों के बीच हुई कहासुनी को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। इतना ही नहीं दुल्हन के पिता के साथ भी मारपीट की गई। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत किया।

रविवार को क्षेत्र के गंगदासपुर से मकबरा गांव में स्थित चमेले के यहां लड़की की बारात गई थी। इसमें गंगदासपुर का अनुज कुमार भी शामिल था। मकबरा पहुंचने पर महमानों की खातिर तवाजों चल रही थी। इसी दौरान अनुज के बच्चों की वहां मौजूद अन्य बच्चों से कहासुनी हो गई। इसको लेकर बड़ों के बीच गाली गलौज होने लगी। अनुज का आरोप है कि मकबरा गांव के कई लोगों ने उसके साथ गाली गलौज की और विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दी। इसमें वह घायल हो गया। बीच बचाव को आए दुल्हन के पिता के साथ भी मारपीट की गई। पुलिस का कहना है कि अनुज की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं, सांपला खत्री गांव से पिछले कई माह से फरार चल रहे प्रेमी युगल को कोतवाली पुलिस ने मुजफ्फरनगर से बरामद कर लिया। पुलिस के मुताबिक सांपला खत्री गांव निवासी तनवीर गांव की युवती को लेकर फरार हुआ था। जिसके खिलाफ युवती के परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज करा रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed