{"_id":"593d96944f1c1b11188b459b","slug":"141497208468-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दलित के बिटौड़े में आग लगाकर माहौल खराब करने का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दलित के बिटौड़े में आग लगाकर माहौल खराब करने का प्रयास
Updated Mon, 12 Jun 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दलित के बिटौड़े में आग लगाकर माहौल खराब करने की कोशिश
देवबंद (सहारनपुर)। असामाजिक तत्वों ने शनिवार की देर रात दलित समाज के व्यक्ति के बिटौडे़ में आग लगाकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड़ की मद्द से आग पर काबू पाया। इस दौरान लोगों की भीड़ जमा हो गई।
शब्बीरपुर और महेशपुर में हुई जातीय हिंसा की घटना की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी अलर्ट है, लेकिन उसके बावजूद असामाजिक तत्व अपनी हरकतों से बाज आने को तैयार नहीं है। शनिवार की देर रात करीब एक बजे असामाजिक तत्वों ने लालवाला रोड पर दलित समाज के बलराम पुत्र मामचंद के बिटौड़े में आग लगा दी। कुछ ही देर में आग की लपटें देख लोग वहां पहुंच गए। इस बीच जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जिसने तुरंत फायर ब्रिगेड़ की गाड़ी को वहां बुलाया। जिसके बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। वहीं बताया गया है कि जिस बिटौडे में आग लगाई गई ठीक उसी के बराबर में करीब चार दर्जन बिटौडे और भी बने हुए थे। यदि वे भी आग पकड़ लेते तो हालात गंभीर हो सकते थे। थाना प्रभारी पंकज कुमार त्यागी का कहना है कि आग लगने की वजह का पता नहीं चला है। मामले की जांच की जा रही है।