{"_id":"5cc1fe9cbdec225f3c2422a8","slug":"131556217500-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आश्रम संचालक पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
आश्रम संचालक पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गढ़ी मलूक के पास स्थित एक आश्रम के संचालक पर देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की महिला ने उसकी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म एवं धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
बेहट रोड स्थित देहात कोतवाली के एक गांव निवासी महिला ने आरोप लगाया कि गढ़ी मलूक स्थित एक आश्रम संचालक सतनाम दास ने गत 27 मार्च की रात उसकी नाबालिग बेटी से आश्रम में दुष्कर्म किया। बेटी ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। बेटी ने घर पहुंचकर इसकी जानकारी उसे दी। मामले का पता चलने पर जब वह रिपोर्ट दर्ज कराने नगर कोतवाली पहुंची तो पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। जिसके बाद महिला ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की अपील की। बृहस्पतिवार को कोर्ट के आदेश पर नगर कोतवाली में आश्रम संचालक सतनाम दास के खिलाफ दुष्कर्म एवं हत्या की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज की है।
नगर कोतवाली प्रभारी डाक्टर बीपी सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर गढ़ी मलूक स्थित आश्रम निवासी सतनाम दास के खिलाफ दुष्कर्म और धमकी का मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।