{"_id":"5cc1fe96bdec22068c42b8cb","slug":"131556217494-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचे से आतंकित कर कार और नगदी लूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
तमंचे से आतंकित कर कार और नगदी लूटी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवक को तमंचे से आतंकित कर कार और नगदी लूटी
नकुड़ (सहारनपुर)। शादी समारोह में शामिल होने आए युवक की कनपटी पर तमंचा रखकर बाइक सवार तीन बदमाशों ने कार, मोबाइल और करीब दस हजार रुपये की नगदी लूट ली। लूटपाट करने के बाद बदमाश अपनी बाइक मौके पर छोड़कर कार में बैठकर फरार हो गए। सीओ यतेंद्र नागर और कोतवाल अमरदीप लाल ने पुलिस बल साथ लेकर क्षेत्र में घंटों तलाश की। लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिला। पीड़ित युवक ने कोतवाली में तहरीर दी है।
बुधवार को कस्बा अंबेहटा निवासी युवक आयुष जैन नगर के टाबर रोड पर स्थित एक पैलेस में शादी समारोह में शामिल होने के लिए आया था। आयुष के अनुसार रात्रि करीब साढ़े दस बजे वह खाना खाकर पैलेस से बाहर आया और पार्किंग से अपनी कार निकालकर घर के लिए चलने ही लगा था तो तभी एक बाइक पर सवार होकर आए तीन बदमाशों ने उसकी कनपटी पर तमंचा रख दिया। उससे मोबाइल और करीब दस हजार रुपये की नगदी लूटकर कार से नीचे उतार दिया। बदमाश शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी देकर उसकी कार में बैठकर फरार हो गए। वे अपनी बाइक को मौके पर ही छोड़ गए। उसने तुरंत ही पुलिस को सूचना दी। सीओ यतेंद्र नागर और कोतवाल अमरदीप लाल ने कई टीमें लगाकर बदमाशों की तलाश की। लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नही लगा। पीड़ित युवक ने कोतवाली में लूट की तहरीर दी। कोतवाल अमरदीप लाल ने बताया कि मौके से बरामद बाइक को कब्जे में ले लिया है तथा तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बता दें कि बुधवार देर रात बदमाशों द्वारा सरसावा क्षेत्र से बाइक लूटना और फिर उसी बाइक पर सवार होकर नकुड़ में पहुंचकर लूट की वारदात को अंजाम देने से लगता है कि बदमाशों को पुलिस का कोई खौफ नहीं है। अंबेहटा निवासी युवक से हुई कार, मोबाइल और नगदी की लूट की घटना से पहले बदमाशों ने सरसावा क्षेत्र में एक युवक से मारपीट कर उसकी बाइक लूट ली और उसी बाइक पर सवार होकर नकुड़ में आ गये। इसके बाद बदमाशों नकुड़ में टाबर रोड पर स्थित पैलेस के बाहर लूट की घटना को अंजाम दिया। सीओ यतेंद्र नागर ने बताया कि पैलेस के बाहर से बरामद बाइक सरसावा में लूटी गई बाइक ही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।