{"_id":"5c758cd3bdec224e0121e86b","slug":"131551207635-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान को अगवा कर ट्रैक्टर लूटा, बाद में किसान को पुलिस चौकी के पास फेंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किसान को अगवा कर ट्रैक्टर लूटा, बाद में किसान को पुलिस चौकी के पास फेंका
नकुड़ (सहारनपुर)। कार सवार पांच बदमाश हथियारों के बल पर खेत के रठान पर सो रहे किसान का अपहरण कर उसका ट्रैक्टर लूट ले गए। बदमाश किसान को खेत से करीब 10 किलोमीटर दूर मानकमऊ पुलिस चौकी के पास फेंकते हुए ट्रैक्टर लेकर फरार हो गए। पीड़ित किसान ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सोमवार की रात करीब 12 बजे गांव साहबा मजरा के किसान भोपाल सिंह अपने खेत के रठान पर सो रहे थे। बताया कि कार सवार पांच बदमाशों ने धावा बोल दिया और उसका ट्रैक्टर स्टार्ट कर ले जाने लगे। भोपाल सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर की आवाज सुनकर उसकी आंख खुली तो उसने बदमाशों को रोकने का प्रयास किया। जिसके बाद बदमाशों ने उसे गन प्वाइंट पर ले लिया तथा जबरदस्ती उठाकर कार में डाल दिया। इसके बाद बदमाश नकुड़ से होकर फंदपुरी चौकी के सामने से होते हुए सहारनपुर रोड पर स्थित मानकमऊ चौकी से करीब सौ मीटर पहले ही उसे फेंककर कार से फरार हो गए। पीड़ित किसान किसी तरह मानकमऊ पुलिस चौकी पहुंचा तथा घटना की बाबत जानकारी दी। सूचना पर किसान के परिजन तथा नकुड़ पुलिस भी मानकमऊ चौकी पहुंच गई। इसके बाद किसान को नकुड़ कोतवाली लाया गया। जहां पीड़ित किसान ने ट्रैक्टर लूट की तहरीर दी। उधर कोतवाल अमरदीप लाल ने बताया कि पुलिस जांच कर ही है। कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।