{"_id":"5c2bb575bdec22569a51ba7e","slug":"131546368373-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं खुल सका महिला की मौत का राज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नहीं खुल सका महिला की मौत का राज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। नगर कोतवाली के मोहल्ला गोपाल नगर में हुई हत्या के मामले में पुलिस अभी तक कोई खुलासा नहीं कर सकी है, जबकि पुलिस मृतका के पति एवं बच्चों से भी पूछताछ की है। शाम तक इस मामले में किसी की भी ओर से तहरीर नहीं दी गई।
मोहल्ला गोपालनगर निवासी सोनम (28 वर्ष) पत्नी कैलाश की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी गला दबाकर हत्या किए जाने की बात सामने आई। उसके सिर में भी चोट बताई गई थी। जिसके बाद पुलिस ने मृतका के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। मंगलवार को पुलिस ने मृतका के पति कैलाश को हिरासत में लेकर फिर पूछताछ की। पुलिस ने मृतका के दोनों बच्चों तरुण एवं दक्ष से भी काफी देर तक पूछताछ की। लेकिन पुलिस के हाथ कुछ नहीं लग सका। इस मामले में अभी तक कोई तहरीर भी नहीं दी गई है। पुलिस तहरीर आने का इंतजार कर रही है।
यह था मामला
रविवार को मोहल्ला गोपाल नगर निवासी कैलाश काम पर गया हुआ था। जब वह देर रात घर लौटा तो उसकी पत्नी सोनम फर्श पर लहूलुहान बेसुध हालत में पड़ी थी। उसके सिर और गले पर चोट के निशान थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सोनम को अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सोनम की गला दबाकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया तो पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी। नगर कोतवाली प्रभारी पंकज त्यागी ने बताया कि अभी तक किसी की भी ओर से पुलिस को तहरीर नहीं मिली है। पुलिस हत्या के मामले की जांच कर रही है।