फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   ट्रांसफार्मर चोर पकड़ा

ट्रांसफार्मर चोर पकड़ा

Mon, 08 Oct 2018 12:53 AM IST
Updated Mon, 08 Oct 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर चोर पकड़ा
बड़गांव। पुलिस ने पावर कार्पोरेशन का ट्रांसफार्मर चोरी करते हुए एक चोर को धर दबोचा। जेई की तहरीर पर पुलिस ने हिरासत में लिए गए ठेकेदार के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज करते हुए चालान किया है। रविवार सुबह बड़गांव पुलिस ने सूचना पर सिरसली कलां गांव के बाहर बाग से ट्राली में लदे 63 केवीए के बिजली ट्रांसफार्मर तथा अन्य सामान सहित एक व्यक्ति को मौके से धर दबोचा। पकड़े गए व्यक्ति ने खुद को ठेकेदार बताया लेकिन जेई से जानकारी की गई तो पता चला कि उसका विभाग से कोई संबंध नहीं है। जेई चकवाली संजय जोशी की तहरीर पर पुलिस ने पकड़े गए हुसैन पुत्र इस्लाम निवासी लखनौती थाना कोतवाली देहात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर चालान किया है। जबकि बरामद सामान के साथ मिली ट्रैक्टर ट्राली को सीज कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed