{"_id":"5b6354514f1c1b27618b83fc","slug":"131533236305-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लाट दिलाने के नाम पर 3.10 लाख की ठगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्लाट दिलाने के नाम पर 3.10 लाख की ठगी
Updated Fri, 03 Aug 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्लाट दिलाने के नाम पर 3.10 लाख की ठगी
सहारनपुर। प्लाट दिलाने के नाम पर एक व्यक्ति से 3.10 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। रुपये वापस मांगने पर आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़िता ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
बेहट रोड स्थित चौधरी विहार निवासी रीतू शर्मा पत्नी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि उन्हें मकान की आवश्यकता थी। गांव ढमोला नदी निवासी एक प्रोपर्टी डीलर ने कृष्णा विहार कॉलोनी में एक प्लाट दिखाया, जिसका सौदा तीन लाख दस हजार रुपये में तय हुआ। आरोप है कि प्रापर्टी डीलर ने अपने साथियों के साथ मिलकर प्लाट की पूरी रकम उनसे ले ली, लेकिन प्लाट का बैनामा नहीं कराया। आरोपी कहते हैं कि प्लाट स्वामी शहर से बाहर गया हुआ है, जब वह आएगा तो बैनामा होगा। आरोपियों ने प्लाट बेचने के नाम पर उनसे ठगी कर ली। अब रुपये मांगने पर आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़िता ने देहात कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।