फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   महिला का अपहरण कर दुष्कर्म करने का आरोप

महिला का अपहरण कर दुष्कर्म करने का आरोप

Sun, 15 Jul 2018 12:56 AM IST
Updated Sun, 15 Jul 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
महिला का अपहरण कर दुष्कर्म करने का आरोप
महिला का अपहरण कर दुष्कर्म करने का आरोप
विज्ञापन

नकुड़। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने गांव के ही कुछ युवकों पर नशीला पदार्थ सुंघाकर उसकी पत्नी का अपहरण करने तथा दो दिनों तक दुष्कर्म करने के बाद बेसुध हालत में जंगल में फेंकने का आरोप लगाया है। उसने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।

नकुड़ कोतवाली की अंबेहटा चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि गत 10-11 जुलाई की रात्रि वह अपनी पत्नी के साथ मकान की छत पर सोया हुआ था। सुबह को काफी देर तक भी जब उसकी आंख नहीं खुली तो परिजनों ने आवाज देकर उसे जगाया। उस वक्त उसके सिर में तेज दर्द तथा चक्कर आ रहे थे। बताया कि उसने जब अपनी पत्नी को पानी लाने के लिए आवाज दी तो परिजनों ने बताया कि वह तो रात से नीचे ही नहीं पहुंची है। यह सुनकर उसके होश उड़ गए। उसने परिजनों के साथ अंबेहटा चौकी पहुंचकर पत्नी के लापता होने की सूचना दी तथा उसकी तलाश में लगे रहे। पीड़िता के पति ने बताया कि 12 जुलाई की देर शाम उन्हें पास के ही एक गांव के जंगल में एक महिला के बेसुध हालत में पड़े होने की सूचना मिली तो वह परिजनों एवं रिश्तेदारों के साथ वहां पहुंचे और होश में आने के बाद उसकी पत्नी ने घटना के बारे में बताया। उसके मुताबिक उसे नशीली चीज सूंघाकर दुष्कर्म किया गया। पुलिस को बताया गया कि महिला आरोपियों में से चार को पहचानती है। कोतवाल अभिषेक सिरोही ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed