फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   बारातियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

बारातियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

Fri, 06 Jul 2018 12:20 AM IST
Updated Fri, 06 Jul 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
बारातियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा
नानौता (सहारनपुर)। गांव भाबसीरायपुर मेें बारातियों को कुछ ग्रामीण युवकों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने आरोपियों की तलाश की लेकिन वे मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

शामली जनपद के थाना थानाभवन के गांव मानकपुर निवासी भूरा पुत्र इसम सिंह ने नानौता थाने में दी तहरीर में बताया कि उसके गांव निवासी रणधीर के लड़के सुंदर की बारात नानौता थाना क्षेत्र के गांव भाबसीरायपुर में आई हुई थी। इसमें वे भी बाराती के रूप में पहुंचे थे। बृहस्पतिवार की दोपहर जब बाराती डीजे पर नाच रहे थे, तभी भाबसी निवासी कुछ युवकों ने बारात में नाच रहे भूरा पुत्र इसम सिंह, रणजीत पुत्र ज्ञान सिंह, गुरमीत पुत्र मुकेश अरविंद पुत्र ओम सिंह, फंतू पुत्र मुकेश, नेहरू पुत्र सिमरू, आरजू पुत्र जगदीश को बुलाकर उन्हें दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। जिसमें उक्त सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद घायल सभी बारातियों द्वारा थाना नानौता पुलिस को मामले से अवगत कराया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली और आरोपियों की तलाश की परंतु सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। घायलों में एक युवक की हालत खराब होने के चलते सहारनपुर रेफर किया गया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष सुधीर कुमार उज्ज्वल का कहना है कि तहरीर के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed