फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   शराब की दुकान में चोरी करते चोर रंगे हाथ गिरफ्तार

शराब की दुकान में चोरी करते चोर रंगे हाथ गिरफ्तार

Wed, 04 Jul 2018 12:20 AM IST
Updated Wed, 04 Jul 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
शराब की दुकान में चोरी करते चोर रंगे हाथ गिरफ्तार
बेहट (सहारनपुर)। गंदेवड़ स्थित शराब की दुकान के ताले तोड़कर चोरी कर रहे एक चोर को डायल 100 पुलिस ने मौके पर ही दबोच लिया, जबकि उसका साथी भागने में कामयाब रहा। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। आरोपी पकड़ते समय एक होमगार्ड चोटिल हो गया।
विज्ञापन

घटना सोमवार की रात डेढ़ बजे की है। दो चोर गंदेवड़ स्थित शराब की दुकान के ताले तोड़कर चोरी कर रहे थे। इसी दौरान सेल्समैन वहां पहुंच गया, जिसने डायल-100 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो दोनों चोर भागने लगे। पुलिसकर्मियों ने पीछा कर एक चोर को पकड़ लिया, जबकि दूसरा फरार हो गया। चोर को पकड़ने के दौरान एक होमगार्ड चोटिल हो गया। पुलिसकर्मियों ने चोर को कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक छोटे सिंह ने बताया आरोपी ने अपना नाम इसरार पुत्र इस्लाम निवासी गांव मीरगढ़ बताया है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है। चोर पकड़ते समय डायल-100 गाड़ी पर तैनात एक होमगार्ड को मामूली चोट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed