{"_id":"5b3141024f1c1bb1508b46f9","slug":"131529954562-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मवेशियों को छीनकर ले जाने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मवेशियों को छीनकर ले जाने का आरोप
Updated Tue, 26 Jun 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मवेशियों को छीनकर ले जाने का आरोप
सहारनपुर। मोहल्ला खाताखेड़ी की सिराज कालोनी निवासी इसरार और गय्यूर ने मोहल्ले के ही तीन लोगों पर उनके मवेशियों को छीनकर ले जाने का आरोप लगाया है। इसरार और गयूर का आरोप है कि उनके बच्चे अपने मवेशियों को 23 जून को मोहल्ले के ही एक खाली प्लाट में लेकर गए थे। दोपहर बाद लगभग तीन बजे मोहल्ले के तीन युवक आए और उनके बच्चों को धमकाकर पांच मवेशियों को छीनकर ले गए। जब उनके बच्चों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो बच्चों को मारने की धमकी दी। इस मामले की शिकायत उन्होंने मंडी कोतवाली में की। पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ भी लिया ओर बच्चों ने उनकी पहचान भी कर दी। लेकिन पुलिस ने बिना किसी कार्रवाई के ही आरोपी को छोड़ दिया। उन्हें आशंका है कि कहीं उनके मवेशियों को काट न दिया हो। उन्होंने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा और उनके मवेशी बरामद कराने तथा आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कराए जाने की मांग की।