{"_id":"5b2bf7364f1c1b53268b7466","slug":"131529607990-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कई संदिग्धों से की पूछताछ, नहीं मिले सुराग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कई संदिग्धों से की पूछताछ, नहीं मिले सुराग
Updated Fri, 22 Jun 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। पंत विहार में ट्रांस्पोर्टर के घर दिन-दहाड़े हुई लूट के मामले में पुलिस के हाथ खाली हैं। कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पुलिस ने पूछताछ की है, लेकिन घटना के खुलासे के लिए कोई क्लू नहीं मिला। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी पुलिस खंगाल रही है।
कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला पंत विहार में बुधवार की दोपहर ट्रांस्पोर्टर चंदर भटीजा के परिवार को बंधक बनाकर बदमाशों ने लूटपाट की थी। कार में आए तीन से चार बदमाश दो लाख की नगदी और तीन मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए थे। तमंचे की बट्ट मारकर बदमाशों ने चंदर भटीजा को घायल कर दिया था।
घटना के खुलासे के लिए क्राइम ब्रांच सहित पुलिस टीमों को लगाया है। पुलिस ने कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, लेकिन घटना के खुलासे के लिए कोई सुराग नहीं मिल सका। पुलिस ने पंत विहार में लोगों के घर लगे सीसीटीवी कैमरा की फुटेल भी खंगाली, लेकिन पुलिस को अभी सफलता नहीं मिल पाई है। एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए टीमें लगी हुई हैं। कई संदिग्ध से पूछताछ की गई है, लेकिन अभी कोई क्लू नहीं मिला है। पुलिस जल्द घटना का खुलासा कर देगी।