{"_id":"5ad644bf4f1c1b61098b50c0","slug":"131523991743-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झुलसी विवाहिता की उपचार के दौरान मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
झुलसी विवाहिता की उपचार के दौरान मौत
Updated Wed, 18 Apr 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नानौता (सहारनपुर)। संदिग्ध हालात में झुलसी विवाहिता की पांच दिन बाद उपचार के दौरान मौत हो गई। विवाहिता के मायके वालों ने ससुरालियों पर आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने पहले ही आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी सास-ससुर व जेठ-जेठानी पुलिस की पकड़ से बाहर है।
नगर के मोहल्ला छत्ता निवासी 28 वर्षीय जीनत पत्नी जावेद संदिग्ध हालात में गंभीर रूप से झुलस गई थी। विवाहिता के परिजनों ने उसकी सास असगरी, ससुर इरशाद, जेठ गुलबहार व जेठानी शीबा पर 13 अप्रैल को कमरे में बन्द करके मिट्टी का तेल छिड़क कर जलाने का आरोप लगाया था। विवाहिता की पांच दिन बाद हायर सेंटर पर उपचार के दौरान मौत हो गई। महिला के भाई मुर्सलीन पुत्र मनसूर खान निवासी जलालाबाद जिला शामली द्वारा 13 अप्रैल को थाने में प्रार्थना पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें ससुरालियों पर जलाने का आरोप लगाया गया था। इस संबंध में थानाध्यक्ष सुशील कुमार उज्ज्वल ने बताया कि आग से झुलसी महिला की मौत के आरोपी पति जावेद को पुलिस पहले की गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। बाकी आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।