फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   कहासुनी को लेकर युवकों के बीच फायरिंग, पुलिस ने दो को हिरासत में लिया

कहासुनी को लेकर युवकों के बीच फायरिंग, पुलिस ने दो को हिरासत में लिया

Sun, 08 Apr 2018 12:05 AM IST
Updated Sun, 08 Apr 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
कहासुनी को लेकर युवकों के बीच फायरिंग, पुलिस ने दो को हिरासत में लिया
कहासुनी को लेकर युवकों के बीच फायरिंग, पुलिस ने दो दबोचे
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। फुलास अकबरपुर गांव में कहासुनी के बाद युवकों के बीच फायरिंग होने से गांव में दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो युवकों को हिरासत लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
शनिवार को एक ही समुदाय के दो युवकों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। आरोप है कि इस दौरान एक युवक ने तमंचे से फायर कर दिया। जिसमें दूसरा युवक बाल बाल बच गया। फायरिंग होने से गांव में दहशत फैल गई। बाद में वहां पहुंचे कुछ लोगों ने उन्हें बामुश्किल समझाकर शांत किया। इस बीच किसी ग्रामीण से सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और घटना की बाबत जानकारी लेते हुए दोनों युवकों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

घर के बाहर खड़े पिता-पुत्र पर हमला, तहरीर दी
देवबंद। नन्हेड़ा गांव में रंजिश के चलते चार लोगों ने घर के बाहर खड़े पिता-पुत्र को मारपीट कर घायल कर दिया। जिन्हें उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नन्हेड़ा गांव निवासी नाथीराम ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि गांव के कुछ लोगों से उसकी पुरानी रंजिश चल रही है। शनिवार को वह बेटे गोविंद के साथ घर के बाहर खड़ा था। इस दौरान वहां पहुंचे उक्त लोगों उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। बेटा गोविंद बीच बचाव में आया तो उक्त लोगों ने उस पर भी हमला बोल दिया। जिसमें दोनों लोग घायल हो गए। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिल गई है। मामले की जांच की जा रही है।

सड़क दुघर्टना में ट्रक चालक पर रिपोर्ट दर्ज
देवबंद। करीब एक सप्ताह पूर्व सड़क दुघर्टना में भैंसा बुग्गी लेकर जा रहे बुजुर्ग के घायल होने के मामले में पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। बाबूपुर नगली गांव निवासी अरुण कुमार ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि 30 मार्च को पिता मांगेराम भैंसा बुग्गी लेकर घर लौट रहा था। जब वह सहारनपुर मुजफ्फरनगर मार्ग स्थित टीचर कालोनी के गेट पर पहुंचा तो पीछे से आए तेज गति ट्रक ने बुग्गी में टक्कर मार दी। जिसमें मांगेराम घायल हो गया था। घटना के बाद चालक ट्रक समेत मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने अरुण की तहरीर पर ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed