फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   दस हजार का इनामी वारंटी पकड़ जेल भेजा

दस हजार का इनामी वारंटी पकड़ जेल भेजा

Mon, 12 Feb 2018 12:01 AM IST
Updated Mon, 12 Feb 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
दस हजार का इनामी वारंटी पकड़ जेल भेजा
बिहारीगढ़ (सहारनपुर)। रविवार सुबह बिहारीगढ़ थाना पुलिस ने 10 हजार के इनामी वारंटी को तमंचे सहित सुंदरपुर-शाकुंभरी मार्ग से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बिहारीगढ़ थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि दो साल पहले थाना रामपुर मनिहारान स्थित मुंडीखेड़ा निवासी सोनू पुत्र दामोदर का रिश्ता कुरड़ीखेड़ा गांव में हुआ था। सोनू यहां अपनी बुआ के घर पर रह रहा था। किन्ही कारणों से वह रिश्ता टूट गया इससे नाराज होकर सोनू ने उसी युवती पर चाकू से हमला कर दिया, जिसके साथ रिश्ता टूटा था। थाना बिहारीगढ में पीड़ित पक्ष की ओर से आईपीसी की धारा 452 व 307 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज है। उच्च अधिकारियों के निर्देश पर इसकी गिरफ्तारी के लिए दस हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। सुबह थाना पुलिस गश्त से लौट रही थी कि सुंदरपुर-शाकुंभरी मार्ग स्थित लालो नदी के पास सोनू को गिरफ्तार कर तलाशी ली तो उसके कब्जे से एक कारतूस और एक तमंचा बरामद हुआ। आरोपी सोनू को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed