फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   चार अपराधियों की खोली गई हिस्ट्रीशीट

चार अपराधियों की खोली गई हिस्ट्रीशीट

Thu, 16 Nov 2017 12:15 AM IST
Updated Thu, 16 Nov 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
चार अपराधियों की खोली गई हिस्ट्रीशीट
सहारनपुर। आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने और नगर निकाय चुनावों को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस ने चार अन्य अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोल दी है। दो सप्ताह में अब तक सात अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली जा चुकी है।
विज्ञापन

जिले में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने अपराधियों पर सख्ती कर दी है। निकाय चुनावों के मद्देनगर पुलिस ने अभियान के तहत अपराधियों की हिस्ट्रीशीट भी खोली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार के निर्देश पर पुलिस ने मांगेराम उर्फ मांगा निवासी ग्राम इस्माइलपुर, सलीम निवासी सतसरा थाना गंगोह, शहजाद निवासी गन्देवड़ा तथा रईश निवासी गन्देवड़ा थाना फतेहपुर की हिस्ट्रीशीट खोल दी है। इससे पूर्व भी पुलिस ने तीन अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली है। अब तक कुल 7 लोगों पर हिस्ट्रीशीट खोली जा चुकी है। पुलिस की सूची में जिले के लगभग 50 लोग शामिल हैं, जिनकी हिस्ट्रीशीट खोली जानी है। हिस्ट्रीशीट खुलने से एक ओर जहां इन आरोपियों पर पुलिस की सघन निगरानी रहेगी, वहीं लोगों में भी इन अपराधियों का भय भी कम होगा। एसएसपी बबलू कुमार का कहना है कि सभी थाना प्रभारियों को अपराधियों के मुकदमों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। जिनके मुकदमे अधिक हो चुके हैं और गंभीर मामलों के अपराधी हैं उनकी हिस्ट्रीशीट खुलवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed