फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   पूर्व एमएलसी इकबाल के बेटे पर जमीन पर अवैध कब्जे का मुकदमा

पूर्व एमएलसी इकबाल के बेटे पर जमीन पर अवैध कब्जे का मुकदमा

Fri, 03 Nov 2017 12:23 AM IST
Updated Fri, 03 Nov 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
पूर्व एमएलसी इकबाल के बेटे पर जमीन पर अवैध कब्जे का मुकदमा
बेहट (सहारनपुर)। ग्लोकल विश्वविद्यालय के चांसलर और पूर्व एमएलसी हाजी मोहम्मद इकबाल के पुत्र एवं अब्दुल वहीद एजूकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के सचिव मोहम्मद वाजिद के खिलाफ पुलिस ने अवैध कब्जे का मामला दर्ज किया है। ग्राम अली अकबर ग्राम सभा शेरपुर पेलो की सार्वजनिक उपयोग की भूमि पर अवैध कब्जा कर उसे ग्लोकल यूनिवर्सिटी परिसर में मिलाने के मामले में हलका लेखपाल द्वारा मिर्जापुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

हलका लेखपाल द्वारा थाना मिर्जापुर में तहरीर दी गई कि ग्राम अली अकबर ग्राम सभा शेरपुर पेलो में स्थित खसरा नंबर 201/0.215, 263/0.102, 270/0.205, 279म/0.094, 284म/0.005, 380/0.922, 378/2/0.379, 394/2/0.051, 239/2/0.113, 256/2/0.102 हेक्टेयर खाली (नाला) श्रेणी 6 व खसरा नंबर 149/2/0.410 हेक्टेयर गोहर श्रेणी 6 (2) के नंबर हैं। इन सभी खसरा नंबरों पर कब्जा करते हुए उन्हें अब्दुल वहीद एजूकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के सचिव मोहम्मद वाजिद द्वारा ग्लोकल यूनिवर्सिटी परिसर में मिला लिया गया है। उपरोक्त भूमि उत्तर प्रदेश राजस्व सहिता 2006 की धारा 77 के अंतर्गत सार्वजनिक उपयोग की भूमि है, जिस पर बिना किसी सक्षम अधिकारी के कब्जा किया जाना अविधिक है। पूर्व में उपजिलाधिकारी बेहट द्वारा पत्रांक 929/एसटी दिनांक 14.08.17 द्वारा नोटिस देते हुए ट्रस्ट के कब्जा हटाने के लिए निर्देशित किया गया था, लेकिन कब्जा नहीं हटवाया गया और वर्तमान में अवैध कब्जा है। पुलिस ने बेहट के मोहल्ला खालसा निवासी हलका लेखपाल पंकज कुमार की तहरीर पर ट्रस्ट के सचिव मोहम्मद वाजिद के खिलाफ एफआईआर दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि जांच के बाद लेखपाल की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed