{"_id":"59ce9d5f4f1c1b9f538b4f92","slug":"131506712927-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कई बीएलओ और सुपरवाइजर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कई बीएलओ और सुपरवाइजर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Updated Sat, 30 Sep 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। नगर निकाय चुनाव की मतदाता सूची के दिए गए कार्य में लापरवाही बरतने के मामले में कई बीएलओ और सुपरवाइजरों के खिलाफ कोतवाली सदर बाजार में तहसीलदार ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
अतिरिक्त सहायक निर्वाचक रजिस्टर अधिकारी व तहसीलदार ने दर्ज कराए मामले में बताया कि बीएलओ व सुपरवाइजर को निर्वाचन संबंधी कार्य निर्धारित समय में पूरा करने के निर्देश दिए गए थे। कार्य में लापरवाही बरतने पर लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 की धारा एवं सशक्त धाराओं के अंतर्गत कोतवाली सदर बाजार में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। इंस्पेक्टर यज्ञ दत्त शर्मा ने बताया कि नामजद बीएलओ में राजेंद्र सिंह, रविंद्र कुमार, प्राची, राजेश्वरी, निशांत, अंजुम बबीता, फरीदा तबस्सुम, बृजेश और सुपरवाइजर कुलदीप कुमार, सुधीर कुमार, सुरेंद्र कुमार, रजनीश कुमार मित्तल शामिल हैं।
समाज हित में कार्य कर रही सभा
सहारनपुर। मोहल्ला पंजाबी बाग में जागृत युवा ब्राह्मण सभा की बैठक का आयोजन जिलाध्यक्ष उपाध्यक्ष हेमंत शर्मा के निवास स्थान पर किया गया। जिलाध्यक्ष पंडित राजीव शर्मा एवं संयोजक अर्जुन पंडित ने कहा कि सभा जिला स्तर पर समाज हित में कार्य कर रही है। महानगर स्तर पर भी कमेटी का गठन किया जा रहा है। ताकि समाज के अधिक से अधिक लोगों को सभा से जोड़ा जा सके। इस दौरान अमित शर्मा, विवेक पंत, प्रद्युम्न शर्मा, अभिषेक शर्मा, आकाश शर्मा, अगम शर्मा, चिराग शर्मा, गौरव शर्मा, अंकुर शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
मां भगवती के जागरण में भजनों पर झूमे श्रद्धालु
सहारनपुर। नवरात्र पर्व के मौके पर आयोजित मां भगवती जागरण में भजन गायक राकेश राणा ने अपनी प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस मौके पर गो-सेवा के लिए कार्य कर रहे विजयकांत चौहान को सम्मानित किया गया। लिंक रोड पर सुपर क्लब के तत्वावधान में आयोजित मां भगवती जागरण की ज्योति मुख्य अतिथि द्वारा प्रज्ज्वलित की गई। गायक राकेश राणा के भजनों पर श्रद्धालुओं ने मंत्रमुग्ध होकर नृत्य किया।