{"_id":"59a465f94f1c1b7d018b45e2","slug":"131503946233-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट के इरादे से घुसे बदमाशों ने दंपति को किया घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूट के इरादे से घुसे बदमाशों ने दंपति को किया घायल
Updated Tue, 29 Aug 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
लूट के इरादे से घुसे बदमाशों ने दंपति को किया घायल
गंगोह (सहारनपुर)। गांव मोहनपुरा में एक घर में घुसे बदमाशों ने लूट का प्रयास किया। विरोध करने पर बदमाशों ने दंपति को घायल कर दिया। शोर सुनकर ग्रामीणों को आता देख बदमाश फरार हो गए। विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम ने भी मौके से फिंगर प्रिंट लिए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव मोहनपुरा निवासी नानू का मकान गांव की बाहरी सीमा पर है। रविवार रात तीन बदमाश उसके मकान में घुस गए। मकान में उसका लड़का अमित अपने परिवार के साथ सो रहा था। बदमाशों ने अमित को कोई नशीला पदार्थ सुंघा दिया। इससे वह बेहोश हो गया। इसके बाद बदमाशों ने मकान में रखा सामान खंगालना आरंभ कर दिया। इसी बीच अमित की पत्नी रूबी की आंख खुल गई और उसने बदमाशों को देख छत पर चढ़ कर शोर मचा दिया। बदमाशों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसमें अमित और रूबी घायल हो गए।
उधर ग्रामीणों को आता देख बदमाश फरार हो गए। ग्रामीणों ने उनका पीछा भी किया लेकिन वह हाथ नहीं आए। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। महिला को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने अमित से जानकारी करनी चाही। लेकिन वह बेसुध होने के कारण कुछ नहीं बता पाया। सोमवार सुबह गांव में फोरेंसिक टीम भी पहुंची और मकान से फिंगर प्रिंट लिए। अमित के पिता नानू ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की है।