{"_id":"599f29364f1c1b783a8b4a44","slug":"131503602998-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा के साथ छेड़छाड़ को लेकर दो समुदायों के बीच तनाव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्रा के साथ छेड़छाड़ को लेकर दो समुदायों के बीच तनाव
Updated Fri, 25 Aug 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्रा को खेत में खींचने की कोशिश, हंगामा
देवबंद (सहारनपुर)। ट्यूशन से घर लौट रही छात्रा को रास्ते में रोककर दो युवकों ने अश्लील हरकतें करते हुए खेत में खींचने की कोशिश की। इस पर हिंदू संगठन के लोगों ने कोतवाली पहुंचकर कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा किया। मामला अलग अलग समुदाय का होने के चलते तनाव की स्थिति बनी हुई है।
झबीरन गांव निवासी एक व्यक्ति की 15 वर्षीय बेटी बुधवार को गांव से साइकिल पर देवबंद ट्यूशन पढ़ने के लिए आई थी। शाम करीब 5.30 बजे वह घर लौट रही थी। आरोप है कि जब वह अंबहेटा तिराहे से आगे पहुंची तो गांव के दो युवक उसके पीछे लग गए और ओवरटेक करते हुए उसे रोक लिया। आरोप है कि युवकों ने छात्रा को दबोचते हुए उसे ईख के खेत में खींचने का प्रयास किया। इस दौरान छात्रा के शोर मचाने पर कुछ लोग वहां पहुंचे तो आरोपी फरार हो गए। युवक दूसरे संप्रदाय के थे। इस पर लोगों में आक्रोश पैदा हो गया। सूचना पर गांव के अलावा हिंदू संगठन के लोग थाने पहुंचे और वहां कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा किया। इस दौरान बजरंग दल नेता विकास त्यागी, कुलदीप सैनी, विहिप जिला उपाध्यक्ष अमित त्यागी, नगर अध्यक्ष डा. अमित चौधरी, राजवीर सिंह रहे। उधर कोतवाल पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि छात्रा के पिता की तहरीर पर झबीरन निवासी शादाब और नसीम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।