{"_id":"597cd6c94f1c1ba7098b48b6","slug":"131501353673-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान का शटर फाड़कर नगदी समेत हजारों का सामान चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकान का शटर फाड़कर नगदी समेत हजारों का सामान चोरी
Updated Sun, 30 Jul 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
देवबंद। मोहल्ला गुज्जरवाड़ा में एक दुकान का शटर काटकर वहां से नगदी समेत हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया गया।
मोहल्ला बड़जियाउलहक निवासी अशोक ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वह बीड़ी सिगरेट का थोक विक्रेता है और उसने मोहल्ला गुज्जरवाड़ा में दुकान कर रखी है। शुक्रवार की रात्रि चोर दुकान का शटर फाड़कर भीतर घुस गए तथा वहां से नगदी समेत हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। शनिवार को आसपास दुकान करने वाले लोगों से उसे फोन पर चोरी की बाबत जानकारी मिली। अशोक के मुताबिक वह दुकान पर पहुंचा तो देखने से पता लगा कि चोर करीब 65 हजार रुपये का सामान और लगभग 10 हजार रुपये की नगदी चोरी करके ले गए। बाद में सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की। चोरी की घटना को लेकर मोहल्ला गुज्जरवाड़ा स्थित व्यापारी कोतवाली पहुंचे और कोतवाल पंकज कुमार त्यागी से मिलकर आए दिन हो रही चोरी की वारदातों पर रोष जताते हुए उनका शीघ्र खुलासा किए जाने की मांग की। कोतवाल ने व्यापारियों को शीघ्र खुलासा किए जाने का आश्वासन दिया।
स्कूली बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली
देवबंद। सबको शिक्षा और स्वच्छ भारत मिशन के तहत तलहेड़ी खुर्द गांव में जूनियर सेकेंड्री स्कूल के छात्र छात्राओं ने जागरुकता रैली निकाल लोगों को शिक्षा और शौचालय के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान चंद्रकिरण पप्पू ने लोगों से आह्वान किया कि वह शौचालयों का निर्माण करें और बच्चों को पढ़ने के लिए स्कूल भेजें। इस मौके पर किरणपाल, सुल्तान सिंह, पवन, अनम कुमार, राजकिशोर, शबाना बेगम, सलमा, पवन, कल्पना शर्मा, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।