{"_id":"5940397b4f1c1ba30a8b4746","slug":"131497381243-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गृह क्लेश में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गृह क्लेश में मौत
Updated Wed, 14 Jun 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गृह क्लेश में विवाहिता ने जहर खाया, मौत
नागल (सहारनपुर)।
नागल थाना क्षेत्र के गांव आमकी दीपचन्दपुर में एक महिला ने गृह क्लेश के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे मृतका के परिजन हालांकि पीएम नहीं कराना चाहते थे, लेकिन पुलिस ने काफी जद्दोजहद के बाद शव का पंचनामा भर पीएम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार आमकी दीपचन्दपुर सचिन पुत्र नानकू की अपनी पत्नी 27 वर्षीय पारुल के साथ मंगलवार की सुबह किसी बात को लेकर कहासुनी हो गयी थी। इससे क्षुब्ध होकर उसने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर ससुराल वाले उसे सहारनपुर अस्पताल ले गये जहां उसकी मौत हो गयी। महिला की शादी पांच साल पूर्व हुई थी। उसके दो बच्चे हैं। इनमें चार साल की बच्ची और दो साल का बेटा है। सूचना के बाद मृतका के मायकेवाले भी मौके पर आ गए व शव का पोस्टमार्टम न कराने की बात कहने लगे, लेकिन पुलिस ने उन्हें समझा बुझाकर शाम करीब सात बजे शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ ने बताया कि दोनों पक्ष कोई कार्रवाई नहीं चाहते थे, लेकिन फिर भी मौत की वास्तविक वजह पता करने के लिए शव का पीएम कराया जा रहा है।