फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   पति घर आया, तलाक तलाक तलाक कहकर चला गया

पति घर आया, तलाक तलाक तलाक कहकर चला गया

Sun, 11 Jun 2017 01:11 AM IST
Updated Sun, 11 Jun 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
पति घर आया, तलाक तलाक तलाक कहकर चला गया
पति घर आया, तलाक देकर चला गया
विज्ञापन

सहारनपुर। पति अपने भाई और बहनों के साथ आया और तलाक तलाक तलाक कहा, मारपीट की और हमेशा के लिए छुटकारा मिलने की बात कहकर चला गया। यह सब हुआ गोटेशाह की रहने वाली बुशरा के साथ। पति के इस कदम से हताश बुशरा अब न्याय पाने के लिए अधिकारियों के यहां चक्कर लगा रही है।
शनिवार को मोहल्ला गोटेशाह की चुंगी गली नंबर छह के पास रहमत मस्जिद निवासी बुशरा एसएसपी के कार्यालय पर पहुंची। उसने अपने पति पर दहेज की मांग पूरी न करने पर तीन तलाक कहने का आरोप लगाया। उसने बताया कि 27 सितंबर 2016 को ही उसकी शादी उत्तराखंड के देहरादून के मोहल्ला राजीव नगर निवासी वसीम अहमद के साथ हुई। आरोप है कि शादी के 40 दिन बाद से ही उसके पति एवं ससुरालियों ने उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। उससे मोटरसाइकिल और एक लाख रुपये की मांग कर रहे थे। जब उसने इंकार कर दिया तो उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। वह अपने मायके आकर अपने भाइयों के पास रह रही थी।
विज्ञापन

आरोप है कि 23 मई को उसका पति वसीम अहमद अपने भाइयों और बहनों के साथ मायके पहुंचा और उससे कहा कि पैसे एवं मोटरसाइकिल का इंतजाम हो गया हो तो उनके साथ चले। जब उसने पैसे और बाइक का इंतजाम न होने की बात कही तो उसका पति और अन्य लोग भड़क गए। उन्होंने पहले तो उसके साथ मारपीट की। फिर उसके पति वसीम ने तीन बार बोला तलाक कहा और बोला कि मिल गया इससे छुटकारा। अब वह तीसरी शादी करेगा। यह कहकर वह वहां से चल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और वसीम को पकड़कर थाना ले गई। लेकिन बाद में उसे थाना से छोड़ दिया गया। तब से वह न्याय के लिए भटक रही है। उसने एसपी सिटी को ज्ञापन देकर उसे इंसाफ दिलाने की मांग की है।
बुशरा ने पति पर मायके आकर तलाक देने का लगाया आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed