{"_id":"593c4b7b4f1c1be1478b4642","slug":"131497123707-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ंगोह में मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ंगोह में मारपीट
Updated Sun, 11 Jun 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
गंगोह(सहारनपुर)। दहेज उत्पीड़न का विरोध करने पर बोड़पुर गांव में दो पक्षों में जबरदस्त मारपीट हुई, जिसमें दो विवाहित बहनों समेत छह लोग घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया है।
सीएचसी में उपचार के लिए पहुंची घायल विवाहिताओं के भाई सरसावा के गांव समसपुर कलां निवासी महबूब ने बताया कि उसकी दो बहनों मुर्शीदा और नौशीदा का निकाह करीब आठ वर्ष पूर्व गांव बोड़पुर निवासी दो सगे भाइयों से हुआ था। आरोप है कि तभी से उनके पति और अन्य ससुरालिए दहेज के लिए उनका उत्पीड़न करते आ रहे थे। दो दिन पूर्व उसका छोटा भाई महबूब बहनों के घर ईदी लेकर आया था। आरोप है कि वहां उसके सामने ही बहनों के साथ मारपीट होने लगी। विरोध करने पर उसे भी पीटा गया। उसने गांव लौटकर पिता हफीज और अन्य परिजनों को बताया। इस पर शनिवार को मायके पक्ष से परिजन एवं अन्य रिश्तेदार गांव बोडपुर में बेटियों की ससुराल पहुंचे। आरोप है कि पूछताछ किए जाने पर ससुराल पक्ष ने उन पर और उनकी बेटियों पर हमला बोल दिया। मारपीट में मुर्शीदा, नौशीदा, फाजिल, महबूब, महफूज और हाशिम घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। उधर, जिम्मेदार लोग मामले में समझौता कराने के प्रयास में जुट गए थे। किसी भी पक्ष की तरफ से अभी तक कोई तहरीर कोतवाली में नहीं दी गई है।
बोड़पुर गांव में हुई वारदात, छह दो विवाहित बहनों सहित लोग घायल