फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   13 vicious crook caught

अंतरराज्यीय गिरोह के 13 बदमाश पकड़े

Tue, 30 Aug 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Tue, 30 Aug 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
13 vicious crook caught
पकडे गए बदमाश। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर पुलिस ने अंतर्राज्यीय गिरोह के 13 बदमाशों केे पकड़ा है। बदमाशों पर सौ से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। इनके पास से भारी मात्रा में असलाह, लूट की कार, ढाई लाख रुपये कैश तथा लाखों रुपये के गहने भी बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन


एसएसपी ने बदमाशों को गिरफ्तार करने वाली टीम की पीठ थपथपाई है। पत्रकार वार्ता के दौरान एसएसपी मनोज तिवारी ने बताया कि बेहट के गांव पठलोकर में दस और 11 अगस्त की मध्य रात करीब दो बजे बदमाशों ने व्यापारी राजकुमार गुप्ता के घर में घुसकर हथियारों के बल पर लूटपाट की थी।
विज्ञापन


मामले में बेहट थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था। एसएसपी ने घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीमों को लगाया था। क्राइम ब्रांच की स्वाट टीम, सर्विलांस टीम और थाना बेहट की टीम ने 29 अगस्त को मुखबिर की सूचना पर गांव शाहबुद्दीनपुर के जंगल में बने फॉर्म हाउस से डकैती की योजना बनाते हुए अंतर्राज्यीय गिरोह के 13 बदमाशों को धर दबोचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में उन्होंने सहारनपुर, शामली, बागपत में पिछले दिनों कई घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार की। एसएसपी ने दावा किया कि पिछले दिनों रामपुर मनिहारान के देवबंद रोड पर डकैती डालने वाले भी यही बदमाश थे।

एसएसपी ने बताया कि इस गैंग में कुल 27 बदमाश हैं, जिनमें से सात बदमाश पहले से ही जेल में हैं। बताया कि पकड़े गए बदमाशों पर सौ से अधिक मुकदमे अलग-अलग थानों में दर्ज हैं। सभी बदमाश, शामली, बागपत, मुजफ्फनगर के रहने वाले हैं। 

पकड़े गए बदमाश 
सुमित उर्फ पंडत पुत्र बृजपाल, आमिर उर्फ छोटा पुत्र सुलेमान, इरफान पुत्र अजीज, राशिद पुत्र मोहम्मद शरीफ, गुलजार उर्फ गुल्लू पुत्र मकसूद, अहसान पुत्र अख्तर, मुर्सलीन पुत्र शरीफ, आबिद उर्फ ठेकेदार पुत्र गय्यूर, शकील उर्फ सलीम काला पुत्र इकराम, यासिर उर्फ मुल्ला पुत्र नफीस, मुसारिक उर्फ हजारी पुत्र ताहिर और अमजद पुत्र शरीफ हैं। 

कोडवर्ड में करते थे बात 
एसएसपी ने बताया कि पकड़े गए बदमाश कोडवर्ड में बात करते थे। वह रेकी करने को नींव खोदना, गैंग लीडर को राज मिस्त्री, साथ रहने वाले बदमाशों को मजदूर कहकर संबोधित करते थे, जिससे कोई भी व्यक्ति उनकी बात को समझ न पाए। 


बदमाशों से बरामद सामान 
पुलिस ने बदमाशों के पास से ढाई लाख रुपये, सोने और चांदी के करीब दो किलो गहने, एक रायफल, दो पिस्टल, चार तमंचे, दो मसकट, एक तमंचा 12 बोर, एक बेल्ट और 20 जिंदा कारतूस 12 बोर, दो बेल्ट 20 जिंदा कारतूस 315 बोर तीन चाकू, एक स्विफ्ट कार बरामद किए हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed