{"_id":"5cb22f40bdec2214492aa257","slug":"121555181376-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीनी से लदा ट्रक लूटने वाले पेटी गैंग के तीन बदमाश दबोचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चीनी से लदा ट्रक लूटने वाले पेटी गैंग के तीन बदमाश दबोचे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीनी से लदा ट्रक लूटने वाले पेटी गैंग के तीन बदमाश दबोचे
सहारनपुर। गांगनौली शुगर मिल से चीनी लादकर चले ट्रक को लूटने वाले पेटी गैंग के तीन बदमाशों को पुलिस और क्राइम ब्रांच ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार दो आरोपियों पर 15-15 हजार रुपये का इनाम था। तीन महीना पहले हुई इस वारदात को पेटी गैंग के 9 बदमाशों ने अंजाम दिया था। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने चीनी से भरे 15 कट्टे, तीन तमंचे, कारतूस, मोबाइल फोन और ट्रक के कागजात बरामद हुए हैं।
एसपी देहात विद्या सागर मिश्र ने बताया कि क्राइम ब्रांच और नागल थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नागल क्षेत्र में सोसाइटी के पास से बदमाशों की घेराबंदी की। बदमाशों ने फायरिंग कर भागने का प्रयास किया, लेकिन जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया । एसपी देहात ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी खालिद और नसीम उर्फ मोटा निवासी नूनाबड़ी थाना बड़गांव (सहारनपुर) पर 15-15 हजार रुपये इनाम घोषित था। वहीं, गिरफ्तार तीसरा आरोपी इंतजार शामली जनपद के थाना झिंझाना क्षेत्र के गांव चौसाना का रहने वाला है। आरोपियों के पास से लूटी गई चीनी से भरे 15 कट्टे, 13 खाली कट्टे, तीन तमंचे, कारतूस, एक मोबाइल फोन और ट्रक के कागजात बरामद हुए।
----------------------
उत्तराखंड में बेची थी चीनी
एसपी देहात ने बताया कि 300 कट्टे चीनी से लदा ट्रक लूटने की वारदात में 9 बदमाश शामिल थे। शनिवार को गिरफ्तार तीन आरोपियों के अलावा सावेज पुत्र असलम, जावेद पुत्र ताहिर, ममरेज पुत्र असलम, फारुख पुत्र रमजानी निवासी गांव नूनाबाड़ी थाना बड़गांव, लुकमान पुत्र इस्लाम निवासी ग्राम थीथकी थाना देवबंद, ताहिर पुत्र इकबाल निवासी ग्राम खिवाई थाना रोहटा जनपद मेरठ शामिल थे। इनमें से ममरेज, फारुख और जावेद को कुछ दिन पहले ही पुलिस ने अन्य मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा था। लूट के बाद कुछ चीनी नागल क्षेत्र में ट्रक से उतार ली थी। बाकी चीनी को लुकमान, ताहिर और सावेज उत्तराखंड के बहादराबाद ले गए थे। वहां चीनी को बेच दिया गया था। घटना के दौरान आरोपियों ने ट्रक चालक और उसके साथी बांधकर खेत में डाल दिया है।
विज्ञापन
------------------
कमर में कारतूसों की पेटी बांधकर चलता है गैंग
सहारनपुर। एसपी देहात ने बताया कि पेटी गैंग के सदस्य बेहद शातिर हैं। यह बदमाश कारतूस की पेटी अपनी कमर में बांधकर चलते थे। ताकि पुलिस से आमना सामना होने पर गोलियां बरसाई जा सकें। वारदात को अंजाम देने से पूर्व वह अपने वाहन को घटनास्थल के नजदीक ही जंगल में सुरक्षित स्थान पर खड़ा कर देते थे। वारदात के बाद एक या दो सदस्य माल लेकर सड़क के रास्ते निकल जाते थे, लेकिन बाकी सदस्य वाहन में जाकर बैठ जाते थे और पुलिस की नाकाबंदी खत्म होने के बाद ही वहां से निकलते थे।
------------------------
खालिद पर दर्ज हैं डकैती और लूट के मामले
पुलिस के मुताबिक आरोपी खालिद पर डकैती और लूट के पांच मुकदमे पहले से दर्ज हैं, जिनमें हरियाणा के झबरेड़ा में लूट के दो मामले, सहारनपुर के कोतवाली नगर और नानौता में डकैती के दो मामले और देवबंद कोतवाली में लूट का एक मामला दर्ज है। इसके अलावा आरोपी नसीम के खिलाफ सहारनपुर कोतवाली नगर में डकैती का मामला दर्ज है।