फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   नौकरी लगवाने के नाम पर दो लाख रुपये ठगी का आरोप

नौकरी लगवाने के नाम पर दो लाख रुपये ठगी का आरोप

Thu, 07 Mar 2019 11:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
नौकरी लगवाने के नाम पर दो लाख रुपये ठगी का आरोप
सहारनपुर। गंगोह के ग्राम राजपुर निवासी एक युवक ने एक संस्था चलाने वाले दो लोगों पर मेडिकल कॉलेज में स्टाफ कंपाउंडर की नौकरी लगवाने के नाम पर दो लाख रुपये की ठगी करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

गंगोह के ग्राम राजपुर लतीफपुर निवासी रामनाथ का कहना है कि अनुसूचित जाति का एक संगठन चलाने वाले दो लोगों ने पिलखनी स्थित मेडिकल कॉलेज में स्टाफ कंपाउंडर की नौकरी लगवाने के लिए दो लाख रुपये मांगे थे। उसने अलग-अलग लोगों से उधार लेकर दो लाख रुपये लाकर दोनों आरोपियों को दे दिए। आरोपियों ने मेडिकल कॉलेज के एक बड़े अफसर को अपना रिश्तेदार बताया था। दो साल हो गए पैसे दिए। लेकिन न तो उसकी नौकरी लगवाई और न ही उसके पैसे वापस किए। जब वह अपने पैसे मांगने के लिए पहुंचा तो आरोपियों ने उसका पैसा लौटाने से इंकार कर दिया और उसे मारने की धमकी दी। आरोपियों ने उसका पैसा हड़प लिया है। रामनाथ ने कहा है कि उसके पास आत्महत्या करने के सिवा कोई रास्ता नहीं रह गया है। उसने एसएसपी को शिकायती पत्र भेजकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने और उसके पैसे वापस दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed