फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   दो घरों में ताले तोड़कर नगदी, आभूषण सहित लाखों का सामान चोरी

दो घरों में ताले तोड़कर नगदी, आभूषण सहित लाखों का सामान चोरी

Fri, 04 Jan 2019 12:46 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jan 2019 12:46 AM IST
विज्ञापन
दो घरों में ताले तोड़कर नगदी, आभूषण सहित लाखों का सामान चोरी
दो घरों में ताले तोड़कर नगदी, आभूषण सहित लाखों का सामान चोरी
विज्ञापन

छुटमलपुर। फतेहपुर क्षेत्र के गांव हलवाना में बुधवार रात चोरों ने दो घरों के ताले तोड़कर नगदी और आभूषण चोरी कर लिए। चोरी की वारदात का पता चलने पर पीड़ितों को बृहस्पतिवार की सुबह उठने पर लगा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण कर पीड़ितों से जानकारी ली।
गांव के निवासी यशपाल सिंह बृहस्पतिवार रात दस बजे परिवार के सभी सदस्य खाना खाने के बाद सो गए थे। सुबह छह बजे जब यशपाल सिंह उठे तो बगले वाले कमरे का ताला टूटा पड़ा था। यह देखकर उनके पैरों तले की जमीन खिसक गई। अंदर जाकर देखा तो अलमारियों के ताले भी टूटे थे और सभी सामान फर्श तथा बेड पर बिखरा पड़ा था। आभूषण के खाली डिब्बे बिस्तर पर पड़े थे। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पीड़ित के अनुसार चोर एक लाख 35 हजार रुपये की नगदी सहित कई लाख रुपये के आभूषण और रायफल का लाइसेंस भी चोरी कर ले गए। हालांकि रायफल यशपाल सिंह के पास रखी होने के कारण चोरी होने से बच गई। चोरों ने इसी गांव में दूसरे छोर पर स्थित एक और मकान को निशाना बनाया। उधर, प्रभात के घर से भी चोरों ने ताले तोड़कर नगदी और आभूषण सहित अन्य सामान चोरी कर लिए। इन्हे भी चोरी का पता दिन निकलने पर ही चला। सुबह सूचना मिलने के बाद पुलिस गांव पहुंची और पड़ताल की।
विज्ञापन

बता दें कि सर्दी बढ़ने के साथ ही चोरों ने क्षेत्र में दस्तक दे दी है। इस वारदात के बाद ग्रामीणों में सुरक्षा को लेकर भय बना है। उन्होंने रात्रि में गांवों में पुलिस गश्त को प्रभावी करने की मांग की है। उधर थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस जांच कर रही है। जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed