फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   डोडा पोस्त के साथ तीन नशा तस्कर पकड़े

डोडा पोस्त के साथ तीन नशा तस्कर पकड़े

Thu, 03 Jan 2019 12:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jan 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
डोडा पोस्त के साथ तीन नशा तस्कर पकड़े
चिलकाना (सहारनपुर)। पुलिस ने तीन नशा तस्करों को छह किलो डोडा पोस्त के साथ गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग नशीला पदार्थ लेकर दूधगढ़ की तरफ से चिलकाना आ रहे हैं। पुलिस चौकी पठेड़ इंचार्ज संजीव कुमार ने अपनी टीम के साथ धौलहेड़ी दूधगढ़ मार्ग पर तीन संदिग्ध लोगों को रोका तथा उनकी जांच की। पुलिस को इनके पास से छह किलो डोडा पोस्त बरामद हुआ। थाना प्रभारी ने बताया कि नशीला पदार्थ ला रहे तीनों व्यक्ति क्षेत्र में लोगों को डोडा पोस्त बेचते हैं। पुलिस ने पकड़े गए नशा तस्कर साबिर पुत्र सत्तार, मोनू पुत्र रमेश चंद, रजत पुत्र ओमपाल कश्यप निवासी दूधगढ़ का एनडीपीएस एक्ट में चालान किया है। बताया कि नशा तस्कर डोडा पोस्ट को हरियाणा की तरफ से लाकर उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में सप्लाई करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed