फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   कचहरी में आई महिला ने ससुर पर लगाया मारपीट का आरोप

कचहरी में आई महिला ने ससुर पर लगाया मारपीट का आरोप

Sat, 17 Nov 2018 12:39 AM IST
Updated Sat, 17 Nov 2018 12:39 AM IST
विज्ञापन
कचहरी में आई महिला ने ससुर पर लगाया मारपीट का आरोप
सहारनपुर। पति से चल रहे विवाद के मामले में कचहरी में आई विवाहिता और उसके परिजनों के साथ उसके ससुरालियों ने मारपीट कर दी। जिसमें विवाहिता घायल हो गई। विवाहिता को अस्पताल में भर्ती कराया गया। विवाहिता के पिता ने उसके ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

देवबंद के अंबेहटा शेख निवासी सत्येंद्र कुमार का कहना है कि उसकी बेटी शिवानी का रुड़की निवासी उसके पति अंकुर त्यागी से विवाद चल रहा है। इस वाद की तारीख पर बृृहस्पतिवार को वह शिवानी को लेकर भाई व भतीजे के साथ कचहरी आया हुआ था। सत्येंद्र का आरोप है कि वहां आए शिवानी के ससुर अशोक कुमार और उसके दो रिश्तेदार बातचीत करने का बहाना कर खाली पड़े हॉल की तरफ शिवानी को ले गए। वहां ले जाकर उससे कोरे कागजातों पर साइन करने को कहा। जब शिवानी ने मना कर दिया तो उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। शिवानी के ससुर ने शिवानी का गला भी दबा दिया। शोर सुनकर जब वह लोग बीच - बचाव करने पहुंचे तो उनसे भी मारपीट की। वहां मौजूद सिपाही और होमगार्ड ने उनकी जान बचाई। इसके बाद आरोपी धमकी देकर वहां से फरार हो गए। मारपीट में शिवानी घायल हो गई। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस मामले में सत्येंद्र ने ससुर समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed