{"_id":"5b898f5c42c7924671664d1b","slug":"121535741788-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने घर से डेढ़ लाख की नगदी और जेवर उड़ाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरों ने घर से डेढ़ लाख की नगदी और जेवर उड़ाया
Updated Sat, 01 Sep 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेहटा (सहारनपुर)। क्षेत्र के धौराला गांव में बृहस्पतिवार की रात चोरों ने एक किसान के घर धावा बोलकर डेढ़ लाख रुपये की नगदी व जेवर चोरी कर लिए। शोर शराबा होने पर चोरों ने भागने की कोशिश की तो घर की महिला ने एक चोर को दबोच लिया परंतु वह महिला को धक्का देकर भागने में कामयाब हो गया।
जानकारी के मुताबिक धौराला गांव निवासी फैय्याज खां पुत्र सईद खां अपनी पत्नि को लेकर बृहस्पतिवार की दुपहर को अपनी ससुराल गोकलपुर गांव गया था। घर पर फैय्याज की बहन आमना अपने पुत्र के साथ थी। बताया गया है कि रात के समय मां बेटे सो रहे थे कि दो चोर दीवार फांदकर मकान के भीतर घुस गए तथा संदूक में रखी करीब डेढ़ लाख रुपये की नगदी व सोने व चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। आहट होने पर आमना की आंख खुल गई जिस कारण एक चोर भाग गया, जबकि दूसरा चोर कमरे में ही पर्दे के पीछे छिप गया। आमना के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। लोगों के जमा होने के बाद जैसे ही पर्दे के पीछे छुपा चोर भागने लगा तो आमना ने साहस दिखाते हुए उसे पकड़ लिया। परंतु चोर आमना को धक्का देकर भागने में कामयाब हो गया। बताया गया है कि मकान के बहार एक बाइक खड़ी मिली। अनुमान लगाया जा रहा है कि चोर इसी बाइक से आये थे तथा भागते वक्त बाइक वहीं छोड़ गए। ग्रामीणों घटना की सूचना पुलिस को दी। अंबेहटा चौकी प्रभारी अजय गौड मौके पर पहुंचे तथा जानकारी हासिल की। फैय्याज ने पुलिस में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। चौकी प्रभारी अजय गौड़ ने बताया कि मौके से बरामद हुई बाइक पास के ही मकान मालिक की है जो बाइक को रात में चोरी होना बता रहा है। पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।