{"_id":"5b6353764f1c1b9f3e8b4dad","slug":"121533236086-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान में चोरी की शिकायत करने पर मारपीट, दो युवतियां घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकान में चोरी की शिकायत करने पर मारपीट, दो युवतियां घायल
Updated Fri, 03 Aug 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
दुकान में चोरी की शिकायत करने पर पीटा
देवबंद। किरयाना की दुकान में चोरी करने की शिकायत पर तीन लोगों ने घर में घुसकर दो युवतियों को मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की गई है।
झबीरन गांव निवासी रकीबा ने बृहस्पतिवार को कोतवाली में दी तहरीर देकर बताया कि उसने घर में किरयाना की दुकान कर रखी है। आने जाने के लिए उसने मकान के अंदर खिड़की लगा रखी है। बुधवार दोपहर दुकान बंद कर वह कमरे में लेटी थी। इसी दौरान दुकान की खिड़की खुलने की आवाज आई। उसने जाकर देखा तो पड़ोस में रहने वाला एक किशोर गल्ले से पैसे उठा रहा था। उसने शोर मचाया तो वह भाग गया। इसके बाद उसने किशोर के परिजनों से शिकायत की। रकीबा का आरोप है कि इससे गुस्साए किशोर के परिजन घर में घुस आए तथा अभद्रता करने लगे। जब उसकी बेटी नजराना और अंजुम ने विरोध किया तो उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।