{"_id":"5b2bf62a4f1c1bb36e8b9191","slug":"121529607722-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिस्त्री सहित तीन वाहन चोर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मिस्त्री सहित तीन वाहन चोर गिरफ्तार
Updated Fri, 22 Jun 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिस्त्री सहित तीन वाहन चोर गिरफ्तार
सहारनपुर। थाना कुतुबशेर पुलिस ने एक मिस्त्री सहित तीन अंतरजनपदीय वाहन चोरों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से दो बाइक और दो कटी बाइक बरामद हुई हैं।
एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि थाना कुतुबशेर पुलिस ने रेंच के पुल से मुखबिर की सूचना पर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने अपने नाम फरमान निवासी सलेमपुर, ताहिर हसन निवासी जमालपुर, एजाज निवासी महमूदपुर गाढ़ा थाना जनकपुरी बताए। आरोपियों की निशानदेही पर दो बाइक और दो कटी बाइक के पार्ट्स बरामद हुए। फरमान ने पुलिस को बताया कि वह ताहिर के साथ मिलकर बाइक चोरी करता था। कुछ दिन नंबर प्लेट बदलकर बाइक चलाते थे और फिर मिस्त्री एजाज को बेच देते थे। पुलिस ने मिस्त्री एजाज की गांव सरकड़ी शेख स्थित दुकान पर दबिश देकर दो कटी बाइक के पार्ट्स बरामद किए। चोरों को पकड़ने वाली टीम में थाना कुतुबशेर इंस्पेक्टर दीपक चतुर्वेदी, उपनिरीक्षक विजय त्यागी, जितेंद्र कुमार त्यागी, पवन कुमार, कांस्टेबल पंकज कुमार और लक्ष्मी प्रसाद शामिल रहे।