फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   फरार बुकी बॉबी सरदार पर पुलिस ने कसा शिकंजा

फरार बुकी बॉबी सरदार पर पुलिस ने कसा शिकंजा

Thu, 03 May 2018 12:05 AM IST
Updated Thu, 03 May 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
फरार बुकी बॉबी सरदार पर पुलिस ने कसा शिकंजा
सहारनपुर। जिले में चल रहे आईपीएल के सट्टे के कारोबार करने वालों पर पुलिस ने शिकंजा कसने की कवायद शुरू कर दी है। सागर गुप्ता के बाद पुलिस ने बुकी बॉबी सरदार और उसके साथी के घरों पर कुर्की नोटिस चस्पा करने की कार्रवाई के साथ उन पर इनाम घोषित करने की भी तैयारी कर ली है।
विज्ञापन

जिले में आईपीएल पर सट्टा लगवाने का कार्य करने वाले बुकी सागर गुप्ता समेत अब तक 20 लोगों को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। जिनमें सागर गुप्ता का नाम प्रमुख है। हालांकि अभी सागर से भी बड़े बुकी की तलाश में पुलिस दौड़ रही है। फिलहाल पुलिस ने फरार चल रहे नगर कोतवाली क्षेत्र में सट्टे के आरोपी बॉबी सरदार उर्फ सरनजीत निवासी किशनपुरा हाल निवासी देहरादून तथा हैप्पी निवासी रामनगर को पकड़ने के लिए शिकंजा कस दिया है। दोनों पर ही पुलिस 28 मार्च को धारा 182 के तहत कुर्की का नोटिस चस्पाने की कार्रवाई कर चुकी है। दोनों को भगोड़ा घोषित किए जाने के बाद पुलिस ने धारा 174 ए का मामला दर्ज कर लिया है। अब पुलिस ने फरार चल रहे दोनों आरोपियों के मकान की कुर्की के कोर्ट से आदेश लिए जाने की तैयारी कर ली है। साथ ही पुलिस दोनों आरोपियों पर इनाम भी घोषित किए जाने की भी तैयारी कर ली है। पुलिस अधीक्षक नगर प्रबल प्रताप सिंह का कहना है कि पुलिस ने बॉबी के मकान की कुर्की की तैयारी शुरू कर दी है। आरोपी पर इनाम भी शीघ्र ही घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed