फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   घर में घुसकर किशोरी से गैंगरेप का प्रयास, आरोपी दबोचे

घर में घुसकर किशोरी से गैंगरेप का प्रयास, आरोपी दबोचे

Wed, 18 Apr 2018 12:32 AM IST
Updated Wed, 18 Apr 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
घर में घुसकर किशोरी से गैंगरेप का प्रयास, आरोपी दबोचे
गंगोह (सहारनपुर)। दिन दहाड़े घर में घुसकर किशोरी के साथ गैंगरेप का प्रयास कर रहे दो युवकों को मोहल्ले वासियों ने दबोच लिया। सूचना पर डायल 100 पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और आरोपियों को कोतवाली ले आई। पीड़िता के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करते हुए पुलिस ने आरोपियों का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

नगर के एक मोहल्ले निवासी व्यक्ति ने कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया कि मंगलवार सुबह उसकी नाबालिग पुत्री घर में अकेली थी। तभी मोहल्ले के ही दो युवक बुरी नीयत से घर में घुस गए और उसकी पुत्री को पकड़ कर उसके साथ जबरन गैंगरेप की कोशिश की। आरोप है कि इस दौरान युवक अपने मोबाइल में इसकी फोटो लेता रहा। उसकी पुत्री ने शोर मचाया तो मोहल्ले वासी घर की तरफ दौड़ पड़े। लोगों को आता देखकर आरोपी युवक भागने लगे परंतु लोगों ने दोनो युवकों को पकड़ लिया। इसी बीच किसी ने डायल 100 पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस दोनो आरोपियों को पकड़कर कोतवाली ले आई। कोतवाली निरीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि दोनो आरोपियों सन्नी और लव के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed