{"_id":"5acfa0224f1c1b5c3e8b4d04","slug":"121523556386-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक लाख रुपये से अधिक कीमत के मोबाइल चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक लाख रुपये से अधिक कीमत के मोबाइल चोरी
Updated Thu, 12 Apr 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
गंगोह (सहारनपुर)। बुधवार रात चोरों ने पुलिस को चुनौती देते हुए सर्वाधिक व्यस्त रहने वाले मेटाडोर स्टैंड चौराहे पर स्थित एक मोबाइल की दुकान में घुस कर एक लाख रुपये से अधिक कीमत के मोबाइल चोरी कर लिए। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है।
मोहल्ला अशरफ अली निवासी शोएब की मेटाडोर स्टैंड चौराहे पर एक मोबाइल की दुकान है। बुधवार रात किसी समय चोर बारात घर की तीसरी मंजिल पर चढ़ गए। ऊपर पहुंच कर चोरों ने अंदर से बंद एक दरवाजे को तोड़ दिया और सीढ़ियों के रास्ते सबसे नीचे स्थित दुकान में पहुंच गए। चोरों ने दुकान में रखे एक दर्जन से ज्यादा कीमती मोबाइल चोरी कर लिए। घटना को अंजाम देकर चोर बारात घर में रखी एक मोटी रस्सी के सहारे बराबर में खाली पड़े मकान में उतर कर फरार हो गए। बृहस्पतिवार सुबह दुकान खोलने पर वारदात का पता चला। पीड़ित ने तहरीर देते हुए चोरी हुए मोबाइलों की कीमत एक लाख रुपये से अधिक बताई है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की।