{"_id":"5ac3cc044f1c1bed618b5623","slug":"121522781188-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी करते पकड़े आरोपी ने किया हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी करते पकड़े आरोपी ने किया हमला
Updated Wed, 04 Apr 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
चोरी करते पकड़े आरोपी ने व्यापारी पर किया चाकू से हमला
देवबंद (सहारनपुर)। मोहल्ला मोरी तेलियान स्थित एक व्यापारी के घर में चोरी करने घुसे एक आरोपी को लोगों ने दबोच लिया जबकि उसका दूसरा साथी सोने-चांदी के आभूषण और हजारों की नकदी लेकर फरार हो गया। पकड़े गए बदमाश को बाद में पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस को सौंप दिया गया। मोरी तेलियान निवासी गुफरान ब्रेड बिस्कुट का व्यापारी है। मंगलवार को गुफरान ने तहरीर में बताया कि सोमवार रात दो नकाबपोश बदमाश चोरी करने के मकसद से उसके घर में घुस गए। चोरों ने जब अलमारी का ताला तोड़ा तो उसकी आंख खुल गई। गुफरान ने जब शोर मचाया तो एक आरोपी ने उस पर चाकू से हमला किया। लेकिन उसने मौका पाकर हमलावर चोर को दबोच लिया। उसका दूसरा साथी सोने-चांदी के आभूषण और नकदी लेकर छत के रास्ते से फरार हो गया। इसी दौरान शोरगुल मचने पर आस पड़ोस के लोग गुफरान के घर में आ गए। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना डायल 100 पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा पकड़े गए चोर को गिरफ्तार कर लिया। यह आरोपी मोहल्ला मोरी तेलियान का रहने वाला है। गुफरान में तहरीर में 5200 रुपये की नकदी, सोने की दो अंगुठी, एक सोने की चैन तथा चांदी का पाजेब चोरी कर करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। कोतवाल पंकज त्यागी ने बताया कि पकड़े गए युवक से पुलिस पूछताछ कर रही है।