{"_id":"5a301ce54f1c1ba12d8b83fa","slug":"121513102565-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानों में चोरों की सेंधमारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकानों में चोरों की सेंधमारी
Updated Tue, 12 Dec 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुकानों में चोरों की सेंधमारी, हजारों की नगदी और सामान साफ
देवबंद (सहारनपुर)। नगर क्षेत्र में बदमाशों और चोरों के आतंक के सामने खाकी के हौसले पस्त होते नजर आ रहे हैं। पुलिस अभी लूट की वारदातों का खुलासा भी नहीं कर सकी कि चोरों ने नगर के रेलवे रोड पर मेडिकल स्टोर और प्रोविजन स्टोर के ताले तोड़कर वहां से हजारों रुपये की नगदी और सामान चोरी कर लिया।
रेलवे रोड निवासी नीरज त्यागी का जेपी मेडिकल स्टोर है। सोमवार रात चोर ताले तोड़कर उसकी दुकान में घुस गए तथा वहां से इनवर्टर, बैट्रा और गल्ले में रखी हजारों रुपये की नगदी चोरी कर ली। नीरज त्यागी के मुताबिक करीब 30 हजार रुपये की चोरी हुई है।
इसके बाद चोरों ने मेडिकल स्टोर से कुछ आगे चलकर विमल कुमार के विमल प्रोविजन स्टोर में सेंधमारी की। यहां चोरों ने दुकान में लगा ताला तोड़कर वहां से घी के डिब्बे समेत अन्य सामान और गल्ले में रखी हजारों रुपये की नगदी साफ कर ली। विमल कुमार का कहना है कि चोर उसकी दुकान से करीब बीस हजार रुपये का सामान और नगदी चोरी करके ले गए। उन्होंने शीघ्र ही चोरियों का खुलासा करने की मांग की। बता दें कि करीब एक सप्ताह पूर्व चोरों ने तलहेड़ी चुंगी स्थित मदनी मार्केट में आधा दर्जन से अधिक दुकानों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था जबकि रविवार रात बदमाशों ने थीतकी गांव और नगर के कुटी रोड पर कई लूट की वारदातों को अंजाम देकर खाकी के रुतबे को चुनौती दी थी। पुलिस अभी इन वारदातों को खुलासा भी नहीं कर सकी।