फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   शेयर मार्केट में गंवा दिए बैंक के करोड़ों रुपये

शेयर मार्केट में गंवा दिए बैंक के करोड़ों रुपये

Fri, 03 Nov 2017 12:22 AM IST
Updated Fri, 03 Nov 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
शेयर मार्केट में गंवा दिए बैंक के करोड़ों रुपये
सहारनपुर। सहकारी बैंक में हुए लगभग सात करोड़ रुपये के घोटाले के आरोपी को पुलिस गोपाल कपिल ने शेयर मार्केट में गवां दिए थे करोड़ों रुपये। रिमांड पर लेने के बाद गोपाल कपिल ने पुलिस को यह जानकारी दी। आरोपी ने शहर और आसपास के जिले के बड़े सट्टेबाजों के भी नाम बताए। जिनके यहां पुलिस ने दबिशें देनी शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

सहारनपुर की लिंक रोड स्थित सहकारी बैंक की शाखा में हुए लगभग 7 करोड़ रुपये के गबन के आरोप में जेल भेजे गए मुख्य आरोपी तत्कालीन शाखा प्रबंधक गोपाल कपिल को पुलिस ने 24 घंटे की रिमांड पर लेकर पूछताछ की। पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी गोपाल कपिल ने पुलिस को बताया कि उसने बैंक से गबन करके करोड़ों रुपये एनसीएस शेयर मार्केट में लगा दिए थे। जो बाद में डूब गए। शेयर मार्केट में यह सट्टा उसने शहर के कुछ बड़े सट्टेबाजों के अलावा शामली, मुजफ्फरनगर एवं अन्य जिलों के लोगों के माध्यम से लगाया था। सारे रुपये शेयर मार्केट में गवां दिए। बताया जा रहा है कि पुलिस ने गोपाल कपिल से जानकारी करने के बाद जिले एवं आसपास के जिलों के बड़े एनसीएस स्टॉक सट्टे करने वालों के यहां दबिश देने की कार्रवाई शुरू कर दी है। जिसमें कुछ अन्य लोगों के भी फंसने की संभावना बन गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed