{"_id":"5978eaab4f1c1b123a8b47e8","slug":"121501096619-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबा साहब के पोस्टर को पोतने पर भड़के लोग, तनाव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाबा साहब के पोस्टर को पोतने पर भड़के लोग, तनाव
Updated Thu, 27 Jul 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबा साहब के पोस्टर को पोतने पर भड़के लोग, तनाव
सहारनपुर। ग्राम टोपरी में एक दुकान में बाबा साहब डाक्टर भीम राव अंबेडकर के दुकान में लगे पोस्टर का चेहरा पोतने के आरोप लगाते हुए लोगों ने जमकर हंगामा किया। दलित और मुस्लिम समाज के लोग आमने-सामने आ गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। दोनों समुदाय के लोगों को समझा-बुझा कर शांत किया। इस मामले में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी गई है।
कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम टोपरी में साजिद ने अपनी दुकान में एक बड़े बैनर को लगाकर खाद्य पदार्थों की दुकान खोल ली। आरोप है कि साजिद ने बैनर पर बने बाबा साहब के चित्र के चेहरे को लाल रंग से पेंट कर दिया था। जिस पर लोगों ने आपत्ति करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। आरोप है कि कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट भी की।
जबकि ग्राम प्रधान संजय का कहना है कि जब लोगों ने आपत्ति की तो साजिद आक्रोश में आ गया और उसने अपने कपड़े फाड़ डाले तथा खुद ही अपनी दुकान का सामान फेंक दिया। उसका पिता अपने घर से सरिया निकालकर ले आया और लोगों को ललकारता रहा तथा गालियां देता रहा। जिससे गांव में तनाव व्याप्त हो गया। दोनों समुदायों के लोग आमने-सामने आ गए। ग्राम प्रधान संजय ने बताया कि उन्होंने गांव में झगड़े की संभावना होते देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को समझाबुझा कर शांत कर दिया। दोनों पक्ष इस मामले में समझौता कराने का प्रयास कर रहे हैं। फिलहाल आरोपी साजिद के खिलाफ कोतवाली देहात में तहरीर दी गई है। पुलिस का कहना है कि मामला शांत करा दिया गया है। दोनों पक्षों में समझौता हो रहा है।