{"_id":"5c82a54fbdec22146c222e49","slug":"11552065871-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताले तोड़कर लाखों का सामान चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ताले तोड़कर लाखों का सामान चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। चिलकाना रोड स्थित मोहल्ला अजीम कालोनी में परिवार घर का ताला लगाकर अपनी रिश्तेदारी में चला गया। चोरों ने रात में घर का ताला तोड़कर लाखों रुपये का सामान एवं नगदी चोरी कर ली। शुक्रवार सुबह पड़ोसियों ने चोरी की सूचना दी।
मंडी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अजीम कालोनी निवासी शमीम बृहस्पतिवार शाम लगभग सात बजे अपने परिवार के साथ यमुनानगर अपनी रिश्तेदारी में गए हुए थे। शमीम ने बताया कि शुक्रवार सुबह लगभग सात बजे पड़ोसियों ने फोन कर उनके घर का दरवाजा खुला होने एवं सामान बिखरा होने की सूचना दी। वह तुरंत वहां से अपने घर सहारनपुर पहुंचे। उन्होंने घर पहुंचकर देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ था। चोरों ने रात में ताला तोड़कर उनके घर में खड़ी बाइक, अलमारी में रखा गले का सोने का सेट, एक तोले की झुमकी, पैरों एवं हाथों के आभूषण तथा 35 हजार की नगदी चोरी कर ली। उन्होंने बताया कि कुछ माह बाद उनकी बेटी की शादी है। जिसका सामान खरीद कर रखा गया था। उन्होंने इस मामले में कोतवाली में चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।