फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   दो गोमांस तस्करों को जेल भेजा

दो गोमांस तस्करों को जेल भेजा

Sat, 09 Feb 2019 12:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Feb 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
दो गोमांस तस्करों को जेल भेजा
बिहारीगढ़ (सहारनपुर)। थाना क्षेत्र के गांव बादशाहपुर में गोवंश का मीट होने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार करते हुए चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने पकड़े गये तस्करों के पास से बारह किलो मांस, एक मोटर साइकिल, तौलने के उपकरण आदि सामान बरामद किया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की की देर शाम थाना पुलिस को मुखबिर से गांव बादशाहपुर में गोवंश काटने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही थाना पुलिस हरकत में आयी। पुलिस ने छापा मारकर एक व्यक्ति को मांस सहित हिरासत में ले लिया था। मुजफ्फराबाद से पहुंचे पशु चिकित्सक अशोक कुमार गिल ने पकड़े गए मांस की जांच के बाद मीट गोवंश का होने की पुष्टि की। थानाध्यक्ष बिजेन्द्र सिंह रावत ने बताया कि पकड़े गये गो मांस तस्करों सलीम पुत्र नूर मोहम्मद निवासी औरंगाबाद, महमूद पुत्र अल्लारक्खा निवासी बादशाहपुर के साथ ही फरार हुए दो तस्करों इरफान निवासी छुटमलपुर, नफीस पुत्र अल्लारक्खा निवासी बादशाहपुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। इनमें से सलीम व महमूद को जेल भेज दिया गया। पुलिस ने मौके से एक मोटर साइकिल, 12 किलो गो मांस, तौलने के उपकरण भी बरामद करने का दावा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed