फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   शांति व्यवस्था में सहयोग का आह्वान

शांति व्यवस्था में सहयोग का आह्वान

Wed, 19 Dec 2018 12:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Dec 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
शांति व्यवस्था में सहयोग का आह्वान
शांति व्यवस्था में सहयोग का आह्वान
विज्ञापन

चिलकाना। थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने क्षेत्र के गांव डंडोली खेड़ा में शांति समिति के सदस्यों के साथ परिचयात्मक बैठक की। बैठक में थाना प्रभारी ने ग्रामीणों से कहा कि शांति व्यवस्था बनाने में सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति को देखते ही उसकी सूचना पुलिस को दे। अफवाह फैलाने वालों से सावधान रहें। उन्होंने कहा कि नशे के कारण अनेक अपराध होते है। ग्रामीणों को नशे के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए तथा नशे के कारोबार में लगे लोगों की सूचना थाने में दे। उन्होने गोकशी करने में लगे लोगों की जानकारी भी देने की अपील की। इस दौरान सुंदरलाल शर्मा, विरेंद्र कांबोज, रजनीश कांबोज, सुशील कुमार आदि रहे। उधर, एसएसआई अनिल कुमार ने भी गांव दुमझेड़ा में ग्रामीणों से कहा कि दुमझेडा गांव में नशीले पदार्थ तथा गोकशी को पूर्ण रूप से बंद करने के लिए ग्रामीणों का सहयोग जरूरी है। यदि ग्रामीण एकजुट होकर इनका बहिष्कार करें तो इन पर नियंत्रण में काफी मदद मिल सकती है। बैठक में ग्राम प्रधान आकिल, चौधरी महताब, नौशाद, डॉ. इकराम, सत्यवीर, जमशेद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed