फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   सेवानिवृत पुलिसकर्मी से मारपीट, फायरिंग

सेवानिवृत पुलिसकर्मी से मारपीट, फायरिंग

Wed, 04 Jul 2018 12:20 AM IST
Updated Wed, 04 Jul 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
सेवानिवृत पुलिसकर्मी से मारपीट, फायरिंग
तीतरों (सहारनपुर)। गांव मनहोरा में रंजिश के चलते सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी को मकान में बंद कर पिता-पुत्रों ने मारपीट कर घायल कर दिया, जिससे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी के पक्ष ने मारपीट और दूसरे पक्ष ने फायरिंग करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

गांव मनहोरा निवासी बिरम सिंह सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी है। वह अब गांव में खेतीबाड़ी करता है। बताया जाता है कि दो माह पूर्व उसका पड़ोसी ब्रजपाल से खेत की डोल को लेकर विवाद हुआ था, जिसका मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है। बिरम सिंह के मुताबिक मंगलवार को वह गांव में परचून की दुकान से सामान लेकर लौट रहा था। आरोप है कि ब्रजपाल, उसके पुत्र रजत कुमार, शुभम ने उसे को अपने मकान में खींच लिया और कमरे में बंद कर जमकर पिटाई की। चीख पुकार पर ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर उसकी जान बचाई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बिरम के परिजनो ने थाने मे तहरीर दी है। उधर, ब्रजपाल पक्ष का आरोप है कि बिरम पक्ष के लोगों ने उन पर फायरिंग की। पुलिस गोली चलने की बात से इंकार कर रही है। एसपी देहात विद्या सागर ने बताया कि पुलिस दोनों पक्षों के आरोपों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed