{"_id":"5b0da3be4f1c1bab6e8b53fb","slug":"11527620542-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तलाक का नोटिस देने पर पुलिस से पिटवाने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तलाक का नोटिस देने पर पुलिस से पिटवाने का आरोप
Updated Wed, 30 May 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तलाक का नोटिस देने पर पुलिस से पिटवाने का आरोप
सहारनपुर। ग्राम नन्हेड़ा बुड्ढाखेड़ा निवासी फरमान ने आरोप लगाया कि पत्नी को तलाक देने पर ससुराल पक्ष पर पुलिस से सांठगांठ कर थाने बुलाकर मारपीट की गई। बुड्ढाखेड़ा निवासी फरमान का आरोप है कि उसने नागल क्षेत्र के एक गांव की युवती से प्रेम विवाह किया था। लेकिन शादी के कुछ दिन बाद से ही उसकी पत्नी ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया। उसने पत्नी को काफी समझाया। लेकिन उसमें कोई सुधार नहीं हुआ। उसके क्रिया कलापों से परेशान होकर उसने अपनी को तलाक का नोटिस भेज दिया।
फरमान ने आरोप लगाया कि 26 मई को ससुराल का एक व्यक्ति ने नागल पुलिस को साथ लेकर उसे घर से उठवा लिया। पुलिस ने हवालात में बंद कर उसकी लात घूंसों से पिटाई कर जबरन उससे कुछ कागजों पर हस्ताक्षर करा लिए। जबरन उसकी पत्नी को उसके साथ भेज दिया। उसकी पत्नी धमकी दे रही है कि उसे झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल भिजवा देगी। एसएसपी से जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाने के साथ मारपीट करने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।