फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   युवती की हत्या में सहयोगी रहे दंपति गिरफ्तार

युवती की हत्या में सहयोगी रहे दंपति गिरफ्तार

Wed, 02 May 2018 12:12 AM IST
Updated Wed, 02 May 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
युवती की हत्या में सहयोगी रहे दंपति गिरफ्तार
चिलकाना (सहारनपुर)। चिलकाना के एक गांव की युवती की राजस्थान में हुई हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी के सहयोगी रहे पति पत्नी को हत्या, अपहरण तथा साक्ष्य मिटाने की धाराओं में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उधर युवती के हत्यारे को पुलिस ने रिमांड पर ले लिया तथा उसे राजस्थान लेकर गई है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी नीरज सिंह ने बताया कि थाना चिलकाना के गांव गाठेड़ा निवासी हसीन की पुत्री अरीना की हत्या गांव के ही युवक नदीम पुत्र मुन्तजीम ने उसे बहला फुसलाकर राजस्थान ले जा कर कर दी थी। अरीना की हत्या में इसी गांव(गाठेड़ा) के आजम खान पुत्र फुरकान व उसकी पत्नी नाजिश का भी हाथ था। 14 अप्रैल की रात हत्या करने के बाद नदीम ने इसकी जानकारी उसने अपने साथी आजम खान व उसकी पत्नी को दी। तीनों ने रात के अंधेरे में बाईक से अरीना की लाश को ले जाकर रेलवे लाइन पर रख दिया था। उसकी पहचान मिटाने के लिए चेहरे की खाल चाकू से उतार दी तथा अरीना के कपड़े उतार दिए थे। रेलवे लाइन पर मिली लाश की पहचान थाना चिलकाना के गांव गाठेड़ा की अरीना के रूप में हुई थी। अरीना की हत्या में नदीम के साथ साथ आजम तथा उसकी पत्नी नाजिश को भी नामजद किया गया था। पुलिस ने 26 अप्रैल को नदीम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पुलिस तभी से आजम तथा उसकी पत्नी को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दे रही थी। सोमवार शाम पुलिस को सूचना मिली थी कि आजम तथा उसकी पत्नी कहीं जाने के लिए चिलकाना आए हुए हैं। थाना प्रभारी नीरज सिंह के नेतृत्व में एसआई बिजेन्द्र सिंह, कांस्टेबल सुमन शर्मा, मोहित ढाचका तथा कपिल कुमार ने चिलकाना दुमझेडा मार्ग पर आजम तथा उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया तथा जेल भेज दिया। आजम तथा उसकी पत्नी ने पुलिस के सामने अरीना की हत्या में शामिल होना स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने अरीना के हत्यारे नदीम को एक सप्ताह के रिमांड पर लिया है। जांच अधिकारी बिजेन्द्र सिंह आरोपी नदीम को पुलिस अभिरक्षा में राजस्थान लेकर गए हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed