फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   ग्रामीण ने पुलिसकर्मियों पर लगाया लूट का आरोप, विरोध पर पीटा

ग्रामीण ने पुलिसकर्मियों पर लगाया लूट का आरोप, विरोध पर पीटा

Tue, 17 Apr 2018 12:28 AM IST
Updated Tue, 17 Apr 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
ग्रामीण ने पुलिसकर्मियों पर लगाया लूट का आरोप, विरोध पर पीटा
बेहट (सहारनपुर)। मिर्जापुर थाना क्षेत्र के ग्राम नंदपुर जोड़ियो निवासी दर्शन लाल ने हथिनीकुंड चौकी पर तैनात दो सिपाहियों पर उसे रोक कर उसकी जेब से चार हजार रुपये लूटने, विरोध करने पर मारपीट करने तथा बाद में दस हजार रुपये लेकर छोड़ने का आरोप लगाया। एसएसपी ने सीओ से मामले की जांच कराकर रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

नंदपुर जोड़ियो गांव निवासी दर्शन लाल ने आरोप लगाया कि थाना मिर्जापुर की हथिनीकुंड बैराज चौकी पर तैनात सिपाही अनुज राणा एवं सुनील कुमार ने रविवार की देर शाम उसे चोर बताकर पकड़ लिया और उसकी जेब से चार हजार रुपये जबरन निकाल लिए। आरोप है, कि जब उसने इसका विरोध किया तो दोनों पुलिसकर्मियों ने उसकी पिटाई भी की। उसे आधी रात तक पकड़े रखा और रात को लगभग 12 बजे दस हजार रुपये लेकर छोड़ा। बुजुर्ग दर्शन लाल ने बताया कि 18 अप्रैल को उसकी लड़की की शादी है। वह घर से वन गुर्जरों के डेरे पर जा रहा था। उसे वन गुर्जरों से दूध खरीदना था, जिसके लिए वह उन्हें चार हजार बयाने के रूप में देने के लिए लेकर गया था। वन गुर्जरों ने भी दोनों सिपाहियों को समझाया, कि वे पास के ही गांव के रहने वाले हैं और उनसे दूध की बात करने के लिए आए थे। पीड़ित का आरोप है, कि पुलिसवालों ने वन गुर्जरों के साथ भी गाली-गलौच की। सोमवार को दर्शन लाल सहारनपुर पहुंचा और एसपी देहात से मिलकर दोनों पुलिसकर्मियों की लिखित शिकायत करते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसएसपी बबलू कुमार का कहना है कि पैसे लेने की बात अभी तक सामने नहीं आई है। सिर्फ बुजुर्ग दर्शनलाल से अभद्रता का मामला ही उन की जानकारी में है। इसकी जांच कराई गई है और रिपोर्ट मांगी जा रही है। रिपोर्ट के अनुसार आरोपी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed