फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   सड़क के बीच बाइक डालकर स्कॉर्पियो छीनी

सड़क के बीच बाइक डालकर स्कॉर्पियो छीनी

Thu, 12 Apr 2018 11:44 PM IST
Updated Thu, 12 Apr 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
सड़क के बीच बाइक डालकर स्कॉर्पियो छीनी
बड़गांव (सहारनपुर)। सड़क के बीचों बीच बाइक डालकर चार लोगों ने स्कॉर्पियो कार छीन ली और फरार हो गए। पीड़ित कार मालिक ने चारों के खिलाफ नामजद तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले को लेनदेन से जुड़ा बता रही है।
विज्ञापन

बड़गांव थाना क्षेत्र के गांव बेलड़ा निवासी तज्जमुल पुत्र इलियास ने बृहस्पतिवार को थाना पर घटना की तहरीर देते बताया कि वह सुबह के समय परिवार सहित अपनी स्कार्पियो गाड़ी संख्या एच आर 56-5839 द्वारा शामली के लिए निकला था। सुबह करीब दस बजे जब वह महेशपुर बड़गांव में था तो एक युवक ने अपनी बाइक उसकी गाड़ी के सामने गिरा दी। जब वह कार से उतरा तो चार लोगों ने उसे घेर लिया और धक्का मुक्की करते हुए मौके से उसकी कार को लेकर फरार हो गए। जाते वक्त वे उसकी पत्नी से पांच हजार रुपये और सोने के गहने भी छीन ले गए। परिवार सहित थाना पहुंचे तज्जमुल ने गांव सहजी निवासी चार लोगों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। उधर, थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह का कहना है कि मामला आपसी लेनदेन से संबंधित लग रहा है। तहरीर मिली है जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed