फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   युवती के परिवार को धमकी देने वाला गिरफ्तार

युवती के परिवार को धमकी देने वाला गिरफ्तार

Fri, 16 Feb 2018 12:41 AM IST
Updated Fri, 16 Feb 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
युवती के परिवार को धमकी देने वाला गिरफ्तार
देवबंद (सहारनपुर)। युवती के अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

नगर की एक कालोनी में मुजफ्फरनगर के खालापार निवासी दानिश कार्य कर रहा था। उसी दौरान उसका एक घर में आना जाना हो गया। जहां एक युवती से उसकी मित्रता हो गई। आरोप है कि कुछ समय पश्चात युवक ने युवती के अश्लील फोटो खींच लिए तथा ब्लैकमेलिंग करने लगा। युवती ने जब अपनी मां को बताया तो उसने युवक को समझाने का प्रयास किया, लेकिन युवक ने युवती की मां को फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे डाली। जिसके चलते बदनामी के डर से युवती की मां ने 19 जनवरी को मिट्टी का तेल छिड़ककर आत्महत्या कर ली थी। जिसके बाद युवक कुछ दिन तक तो शांत रहा, लेकिन पिछले कुछ दिनों से वह युवती को फिर से परेशान करने लगा। बीते दिन पीड़ित पिता ने कोतवाली जाकर आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की पुलिस से गुहार लगाई। बृहस्पतिवार को पुलिस ने आरोपी दानिश के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे रोडवेज बस स्टैंड से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। साथ ही उसका मोबाइल भी बरामद कर लिया गया। कोतवाल पंकज त्यागी ने बताया कि आरोपी युवक को उस समय दबोचा गया जब वह युवती के परिवार को धमकी देने के लिए देवबंद आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed